जाने-माने जीवविज्ञान विशेषज्ञ एवं मानवदेवी डेडिकेटेड इन्टर कॉलेज की प्राचार्या डा0 श्वेता कुमारी ने छात्र/छात्राओं के आज के सपनों को कल की हकीकत में बदलने का बीड़ा उठाया है। यह कॉलेज पलामू के लिए एक वरदान साबित होगा जहाँ छात्र अपने आप को सफल एवं सभ्य नागरिक बना पाएंगे।
इस कॉलेज का ध्येय है, छात्र अनुशासित, संस्कारयुक्त, गुणवत्त शिक्षा के साथ स्वतंत्र अभिव्यक्ति से परिपूर्ण हों। छात्र आत्मविश्वास के साथ आधुनिक प्रतियोगिता की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सबसे आगे रहें तथा सबसे महत्वपूर्ण है कि सामाजिक विकास में भागीदार बनें।
डेडिकेटेड टीम की शक्ति, प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं ईश्वर के आशीर्वाद से मैं यह विश्वास दिलाती हूँ कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दूँगी।
डॉ0 श्वेता कुमारी
(प्राचार्या, मानवदेवी डेडिकेटेड इन्टर कॉलेज)


